रामगढ़, जून 23 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिला समाज कल्याण कार्यालय की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।समीक्षा के दौरान जिले में कुपोषण की स्थिति पर विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अगले एक माह के भीतर कुपोषण निवारण कार्यों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचना चाहिए। यह भी पढ़ें- कल्याण योजनाओं की समीक्षा में छात्रव...