बस्ती, अप्रैल 18 -- कलवारी। स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरा पुराई के तकिया गांव निवासी 35 वर्षीय विजय की ओमान के मस्कट में 13 मार्च को एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। विजय वर्ष 2024 में रोजगार के लिए विदेश गए थे, जहां वे कंस्ट्रक्शन में सेंटरिंग का काम करते थे। बताया गया कि काम से छुट्टी के बाद पैदल घर लौटते समय एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन पिछले करीब एक महीने से उनके शव को भारत लाने के लिए प्रयासरत थे। 36वें दिन उनका शव ओमान से लखनऊ एयरपोर्ट लाया गया। शनिवार सुबह परिजन शव पूरा पुराई के तकिया गांव लाया गया। घर पर बेटे का शव पहुंचते ही परिजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। पत्नी संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बेटियां आरुषि (6 वर्ष), मानवी (2 वर्ष) और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.