समस्तीपुर, मई 14 -- समस्तीपुर। शहर के आस्था के प्रमुख केंद्रों में शामिल पुरानी टुनटुनिया गुमटी स्थित प्रसिद्ध काली पीठ मंदिर में हुई माता के मुकुट चोरी की घटना का करीब एक महीना बीतने को है, बावजूद अब तक पुलिस माता का मुकुट और पीतल की दो मुर्ति बरामद नहीं कर सकी है। बता दें कि 15 अप्रैल की रात बदमाशों ने काली पीठ मंदिर का ताला तोड़कर माता काली का चांदी का मुकुट और दो पीतल की मूर्तियां चोरी कर ली थीं। लेकिन करीब एक महीना बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक न तो चोरी किये गए सामान की बरामदगी कर सकी है और न ही आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है। यह भी पढ़ें- एक बार फिर प्राचीन शिव मंदिर से घंटे चोरी, मूर्तियों को किया खंडित घटना का विवरण मंदिर के पुजारी बसंत झा ने बताया कि घटना वाली रात रोज की तरह शाम करीब सात बजे विधिवत संध्या आरती की गई थी। आरती के ब...