शामली, जून 14 -- लक्ष्मीपुरा के गोविंद सैनी हत्याकांड में एक महीने से अधिक का समय बीत गया है लेकिन पुलिस हत्यारों की टोह के नाम पर एक तिनका भी तलाश नही कर सकी। पुलिस टीमों द्वारा किए गए समस्त प्रयास विफल रहें। जांच टीमों को अंदेशा था कि मृतक के मोबाईल का डाटा रिकवर करने के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगेंगा,पर नतीजा जीरो मिला। जांच टीमों के समस्त प्रयास विफल होने के बाद अब मृतक के परिजनो के सब्र का बान भी टूट गया है। बीतें पॉच मई को लक्ष्मीपुरा के जंगल मे बीस वर्षीय आईटीआई छात्र गोविंद को अर्द्धजला शव एक नलकूप के कुए मे मिला था। पोस्टमार्टम मे छात्र को गला दबाकर मारना पाया गया,स्पष्ट है कि गले को हाथो से दबाकर मारा गया था। खुलासें को स्वॉट,सर्विलांस सहित आदि टीमों को लगाया गया,मृतक के मोबाईल को नोएडा में डाटा रिकवर के लिए भी भेजा गया ,...