समस्तीपुर, जून 19 -- समस्तीपुर/ रोसड़ा। करीब एक महीने बाद शुक्रवार से जिले में एक बार फिर मांगलिक कार्यों की बहार लौट आई है। 15 जून को मलमास समाप्त होने के बाद विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, यज्ञोपवीत समेत सभी शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं। पंचांग के अनुसार इस वर्ष विवाह लग्न का दौर 19 जून से 12 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद खरमास लगने के कारण शुभ कार्यों पर विराम लगेगा और पुनः 20 नवंबर से शीतकालीन विवाह मुहूर्त आरंभ होंगे। मलमास के दौरान धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विवाह और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसे में पिछले एक माह से जिन परिवारों ने अपने शुभ कार्य स्थगित कर रखे थे, वे अब तैयारियों में जुट गए हैं। विवाह सीजन शुरू होने के साथ ही मैरिज हॉल, टेंट हाउस, कैटरिंग, बैंड-बाजा, डीजे तथा वाहन बुकिंग की मांग तेजी से बढ़ने लगी ...