कन्नौज, जून 2 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्र में हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट पुलिस ने लगभग एक माह बाद दर्ज की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस लंबे समय तक रिपोर्ट दर्ज करने से बचती रही। हालांकि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात प्रबंधक डॉ. अनुराग प्रताप सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छह मई को अस्पताल परिसर से लैपटॉप, एयर कंडीशनर (एसी) सहित अन्य सामान चोरी हो गया था। उनके अनुसार, पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अज्ञात चोर दिन या रात के समय अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर कीमती सामान चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- केबल काट कर ले जाने दर्ज कराई रिपोर्ट पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ र...