गंगापार, फरवरी 2 -- यमुनापार के करछना में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी से अवैध संबंध के चलते चचेरे भाई की हत्या कर शव को नाले में फेंकने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मैनेज कराने का खुलासा होने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को पुलिस ने एक माह पूर्व दफन किए गए शव को निकलवाकर पुनः पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। औद्योगिक थाना क्षेत्र के विशंभरपुर निवासी 19 वर्षीय मोहित कुमार का शव 3 जनवरी को पांडेय का पूरा गांव में एक नाले से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन रिपोर्ट के चलते मामला ठंडा पड़ गया। पुलिस जांच के दौरान दो जनवरी की रात का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें मोहित का चचेरा भाई 30 वर्षीय विजयराज और...