भदोही, जनवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। सोनभद्र परिवहन शाखा में तैनात आरक्षी चालक रत्नेश कुमार सिंह की तहरीर पर गोपीगंज पुलिस ने एक माह के बाद उचक्कागिरी मामले में मुकदमा कायम किया। प्रकरण की जांच की जा रही है। तहरीर में कहा कि वह गल्हैयां, दशरथपुर का निवासी है। वह सोनभद्र जिले में परिवहन शाखा में चालक पद पर कार्यरत हैं। गत वर्ष 27 नवंबर 2025 को वह गोपीगंज नगर में पिता के लिए पकड़ा खरीदने गए थे। खरीदारी के बाद चार पहिया वाहन में बैठने पर एक व्यक्ति पहुंचा और उसने दरवाजा खटखटाया और कहा कि गाड़ी पंचर है। इस बीच, वाहन में रखे एक लाख रुपये बैग समेत, चार सीट कपड़ा, जैकेट, घड़ी, चश्मा आदि पर हाथ साफ कर दिया। साली की शादी एवं पिता की तबियत खराब होने के कारण वह उस दौरान घटना का जिक्र पत्नी के अलावा किसी से नहीं किए। इस बीच, गत माह 26 दिसंबर को सोनभद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.