गंगापार, मई 13 -- सरायइनायत थाना क्षेत्र की सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सहसों निवासी राम आसरे भारतीय की 58 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी 14 अप्रैल को अपने घर के सामने सड़क पार कर रही थीं।

घटना का विवरण इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तत्काल उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान निर्मला देवी की मौत हो गई।

परिजनों की मांग घटना के बाद परिजनों ने सरायइनायत थाने में प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मृतका के परिजन राजेश कुम...