गंगापार, मार्च 10 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। कसेरुआ खुर्द गांव निवासी 46 वर्षीय अशोक सिंह पुत्र स्वर्गीय संतलाल सिंह की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को उनका शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।हबूसा मोड़ के पास आठ फरवरी को हुई सड़क दुर्घटना में अशोक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अशोक सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी अनीता सिंह, पुत्र अभिषेक और पुत्री अंजली का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं छोटे भाई सुरेश सिंह सहित अन्य परिजनों का भी दुख से बुरा हाल ह...