मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- मिर्जापुर, संवाददाता । डीएम पवन कुमार गंगवार के आदेश के बाद सिविल लाइन स्थित नेत्र चिकित्सालय को खाली करने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। मेडिकल कालेज की ओर से 11 और 13 अप्रैल को चारों विभाग को मंडलीय अस्पताल में शिफ्ट कराया जाएगा। इस दौरान ओपीडी की सेवाएं बाधित रहेंगी। साथ ही शिफ्टिंग के चलते एक माह तक नेत्र और ईएनटी की ओटी भी बाधित रहेगी। जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में 50 शैय्यायुक्त भैरव प्रसाद नेत्र चिकित्सालय में नेत्र, ईएनटी, चर्म रोग और साइकेट्रिक विभाग संचालित किए जा रहे हैं। डीएम के आदेशानुसार इन सभी विभागों को मेडिकल कालेज से सम्बद्ध मंडलीय अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है। विभागों को शिफ्ट कराने के दौरान 11 और...