पूर्णिया, जून 17 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। आनंदकंद रामचंद्र ठाकुरबाड़ी जलालगढ़ में आयोजित एक माह का अखंड रामचरितमानस पाठ बुधवार को हवन, भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई। रामचरितमानस पाठ के दौरान पूरे एक माह तक मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु दिन-रात रामायण पाठ में शामिल होकर धर्म और भक्ति की सरिता में डूबे रहे। आयोजन में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही। कुल 30 श्रद्धालुओं ने नियमित रूप से रामायण पाठ में हिस्सा लिया। समापन समारोह में आनंदकंद रामचंद्र ठाकुरबाड़ी पूजा समिति की ओर से रामायण पाठ में शामिल श्रद्धालुओं को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- भागवत मंगलाचार,नारद भक्ति संवाद, धुंधकारी प्रसंग ने मोहामन ...