लातेहार, सितम्बर 1 -- लातेहार, प्रतिनिधि। आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम लातेहार द्वारा बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में संचालित निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का एक माह तक चला सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। आश्रम के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक रामनाथ अग्रवाल ने बाबा भोलेनाथ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेवा कार्य बाबा की असीम कृपा, कांवरिया बंधुओं के आशीर्वाद, धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं समर्पित सेवादारों के सहयोग से संभव हो सका। उन्होंने कहा कि देवघर की पवित्र भूमि पर शिवभक्तों की सेवा करने का अवसर उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने शिविर में पहुंचे कांवरिया बंधुओं, माताओं-बहनों, लातेहार एवं अन्य शहरों से आए श्रद्धालुओं, दानदाताओं, शुभचिंतकों तथा सेवादारों के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- एक माह तक चला निःशुल्क कांवरिया ...