अल्मोड़ा, सितम्बर 7 -- अल्मोड़ा। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर पाताल देवी स्थित जिला कार्यालय में कार्यशाला हुई। अभियान के तहत आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे जिले के सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। पाताल देवी स्थित जिला कार्यालय में हुई कार्यशाला में की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने की। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता, सामाजिक सरोकार और सेवा कार्यों को आम जनता के बीच ले जाया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा भाव के साथ मनाना संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।इसके यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जिले में 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम: मंत्री माध्यम स...