प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 3 -- कुंडा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के चौंसा गांव निवासी एक महिला पारिवारिक विवाद के चलते अपने एक महीने के शिशु को छोड़कर घर से भाग कर जा रही थी। खबर मिलते टीम मिशन शक्ति के प्रभारी निर्मल शर्मा, राजेश कुमार, महिला आरक्षी श्वेता राय, प्रिया सिंह की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भाग रही महिला को थाने ले गए, उसकी बात सुनने के बाद उसके पति को कोतवाली बुलाया। घंटों मिशन शक्ति की टीम ने काउंसलिंग की। इसके बाद पति-पत्नी दोनों एक साथ रहने को तैयार हुए और दोनों अपने घर लौटे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...