देवरिया, मार्च 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। वाराणसी-भटनी रेल खंड पर चलती ट्रेन के एसी प्रथम श्रेणी कोच में सीट दिलाने का झांसा देकर एनसीसी कैडेट के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में एक माह का समय गुजर जाने के बाद भी आरोपी टीटीई पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। जबकि उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ, एसओजी समेत छह टीमें लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस विभाग इनाम की राशि भी बढ़ाने की तैयारी में है। जल्द ही इनाम की राशि बढ़ाई जा सकती है। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का दावा जरुर कर रहे हैं।मऊ जिले की रहने वाली एक छात्रा एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में रहकर सेना के लिए तैयारी करती है। 15 फरवरी को उसकी कोई परीक्षा थी। इसलिए वह मऊ गई थी। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में बिना टिकट के ही मऊ में वह सवार हो गई। छात्रा एनसीसी ड्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.