नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- घरेलू ब्यूटी रेमेडीज में एक ऐसा नेचुरल कॉम्बिनेशन है जो बालों और त्वचा- दोनों की समस्याओं को एक साथ दूर कर सकता है। हिबिस्कस पाउडर, नीम पाउडर और दही से बना यह DIY मास्क आजकल तेजी से पॉपुलर हो रहा है क्योंकि यह एक ही समय में स्किन को डिटॉक्सिफाई करता है, ग्लो बढ़ाता है और बालों को मजबूत व शाइनी बनाता है। हिबिस्कस में मौजूद नेचुरल अमीनो एसिड्स बालों को पोषण देते हैं, नीम के एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प और स्किन की गंदगी हटाते हैं और दही दोनों को डीप कंडीशन करता है। यह मास्क खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें एक्ने, डैंड्रफ, फ्रीजी हेयर, डल स्किन या हेयरफॉल जैसी समस्याएं परेशान करती हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह मल्टी-यूज है- यानि एक ही पेस्ट से आप फेस मास्क और हेयर मास्क दोनों बना सकते हैं। आवश्यक सा...