फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 13 -- फर्रुखाबाद। जनपद में एक मार्च से गेहूं खरीद होगी। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि गेहूं बिक्री के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है। किसान की ओर से स्वयं अथवा उसके परिवार के किसी नामित सदस्य की ओर से ही क्रय केंद्र पर गेहूं विक्रय किया जा सकता है। गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपया प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...