बरेली, फरवरी 23 -- अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की तरफ से आगामी 1 मार्च को 18वां बसंतोत्सव का आयोजन कुर्मांचल नगर में किया जाएगा। इस संबंध में संस्था की बैटक देवेंद्र सिंह देवलिया की अध्यक्षता में हुई। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री दो धन सिंह रावत कृषि और सैनिक पुनर्वास कल्याण मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि होंगे। उत्सव में उत्तराखंड के कलाकारों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होगी। बैठक में जिला महामंत्री चंदन सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह, महेश चंद्र खर्कवाल, कुंवर सिंह बिष्ट, उमेश बिनवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...