गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महानगर में पालतू श्वान पालकों के लिए राहत भरी खबर है। गोरखपुर नगर निगम की पहल पर एक मार्च रविवार को निशुल्क रेबीज टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं कुत्ता पंजीकरण शिविर आयोजित होगा। यह शिविर राजेंद्र नगर स्थित रॉयल क्योर एण्ड केयर पेट क्लिनिक में आयोजित होगा। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ रोबिन चंद्र ने बताया कि शिविर में डॉ. विनय गौतम, डॉ. दुर्गेश नंदन और पशु चिकित्सा सहायक अरुण मौर्य की टीम द्वारा श्वान का निशुल्क रेबीज टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। इसके साथ ही नगर निगम गोरखपुर में श्वान का निशुल्क पंजीकरण भी किया जाएगा। श्वान पंजीकरण का फायदा नगर निगम में कुत्ते का पंजीकरण कराने श्वान को कानूनी पहचान मिलती है। गुम होने पर मालिक तक पहुंचना आसान होता है। टीकाकरण (विशेषकर रेबीज) का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.