मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को कक्षा शुरू होने के एक महीने बाद भी रोल नंबर नहीं मिला है। स्नातक सत्र 2026-30 की कक्षाएं 13 जुलाई से चल रही हैं। छात्रों को रोल नंबर नहीं मिलने से उनकी हाजिरी नहीं बन पा रही है। छात्रों को रोल नंबर जारी करने का काम यूएमआईएस का है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि जल्द ही छात्रों को रोल नंबर मिल जाएगा। बीआरएबीयू में अबतक 1 लाख 15 हजार छात्रों का दाखिला हो चुका है। ये छात्र कॉलेजों में कक्षाएं भी कर रहे हैं। प्राचार्यों का कहना है कि लोकभवन और शिक्षा विभाग ने 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की है, इसके लिए पांच अंक भी मिलने हैं लेकिन जबतक छात्रों को रोल नंबर नहीं मिलेगा, उनकी उपस्थिति नहीं बन सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...