बांका, मार्च 14 -- धोरैया (बांका), संवाद सूत्र। विभागीय उदासीनता और पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण धोरैया प्रखंड के एक गांव में पिछले करीब एक माह से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश और निराशा देखी जा रही है। मामला धोरैया प्रखंड के पैर पंचायत अंतर्गत डुमरजोर गांव के वार्ड संख्या 01 का है। यहां पीएचईडी विभाग द्वारा लगाए गए जलमीनार से पिछले करीब एक माह से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। पानी की सप्लाई बंद रहने से गांव के करीब 70 घरों के लगभग 400 लोगों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार से पानी की आपूर्ति के लिए गांव में पाइपलाइ...