देवघर, मार्च 13 -- मारगोमुंडा। प्रखंड के एकमात्र प्रखंड कार्यालय में संचालित आधार पंजीयन केंद्र में पिछले एक माह से ताला लटका हुआ है। जिसके चलते आधार कार्ड से संबंधी काम-काज करने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नया आधार कार्ड बनाने और आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए हर रोज कई लोग प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाकर लौट जा रहे हैं। आधार कार्ड बनवाने को लेकर लोग दूसरे प्रखंड में जाकर आधार कार्ड बनवाने को विवश हो रहे हैं। जिसके चलते लोगों को नया आधार कार्ड बनवाने और आधार कार्ड में हुई त्रुटि को सुधार करने में मोटी रकम खर्च हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र के किसी भी जगह में आधार कार्ड नहीं बनने से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में बंद पड़े आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.