नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- वैसे तो शेयर बाजार शुक्रवार को रिकवरी मोड में था लेकिन एक महीने की अवधि में निफ्टी इंडेक्स लगभग 5% गिर गया है। निफ्टी फिलहाल करीब 23,100 अंक के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि निफ्टी इस साल 25,000 अंक के स्तर को फिर से हासिल कर सकता है। बता दें कि निफ्टी ने जनवरी में 26,373 अंक का रिकॉर्ड हाई बनाया था। इस लिहाज से मौजूदा स्तर से 25,000 अंक तक की वापसी किसी नए रिकॉर्ड की बजाय पहले टूट चुके स्तर की ओर रिकवरी होगी। जनवरी के शिखर से इंडेक्स अब तक 3200 अंक से ज्यादा यानी 12 फीसदी से अधिक नीचे आ चुका है।क्या कहते हैं एक्सपर्ट? दरअसल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, रुपये में कमजोरी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और अमेरिका-ईरान तनाव ने बाजार की धारणा पर असर डाला है। जियोजित इ...