शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- शाहजहांपुर। मध्य-पूर्व में जंग और गैस सिलेंडर की किल्लत का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखने लगा है। रसोई गैस की कमी के चलते लोग दोबारा इंडक्शन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सहारा ले रहे हैं। इससे रिपेयरिंग का काम भी तेजी से बढ़ा है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ठीक करने वाले हारून के पास इन दिनों पुराने इंडक्शन, मिक्सी और माइक्रोवेव की मरम्मत के लिए लगातार लोग पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि खासतौर पर इंडक्शन की मांग अचानक बढ़ गई है। पिछले एक महीने में ही वह करीब 500 इंडक्शन ठीक कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.