गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जनवरी महीने (एक से 31 जनवरी) में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 21 हजाार 962 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इन चालकों पर कुल चार करोड़ 39 लाख 24 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। हाई-टेक कैमरों ने पकड़ी रफ्तार डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन के नेतृत्व में पुलिस ने मुंबई एक्सप्रेस-वे, द्वारका एक्सप्रेस-वे और गोल्फ कोर्स रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी। इस कार्यवाही की सबसे खास बात यह रही कि कुल चालानों में से 11 हजार 94 चालान ऑटोमैटिक कैमरों के माध्यम से किए गए, जो यह दर्शाता है कि अब नियमों का उल्लंघन करना तकनीकी रूप...