गुमला, नवम्बर 13 -- गुमला। जिले के पशुपालक इन दिनों मवेशियों के चारा और चोकर के बढ़े दाम से परेशान हैं। पिछले एक महीने में चारा कुट्टी और चोकर की कीमतों में वृद्धि हुई है। इससे दूध उत्पादन की लागत बढ़ गई है और दूध के दाम भी उपर जाने लगे हैं।स्थानीय पशुपालक संजू यादव, बेला उरांव, सिके शर्मा, बिरसा उरांव और मगरा उरांव बताते हैं कि दुधारू पशुओं के लिए बाजार से चारा खरीदना ही पड़ता है। उन्हें घास के सहारे छोड़ देने से दूध उत्पादन कम हो जाता है। जबकि जो मवेशी दूध नहीं देते,उन्हें खुले मैदान या खेतों में छोड़ देने से काम चल जाता है। पशुपालकों का कहना है कि लगातार बारिश से खेतों में घास तो खूब उगी है,लेकिन दुधारू पशुओं के लिए संतुलित चारा जरूरी होता है। इसलिए चाहे चारा महंगा हो या सस्ता,उसे खरीदना ही पड़ता है। महंगाई बढ़ने से अब हर महीने का खर्च...