अयोध्या, जून 2 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देशों के क्रम में जनपद में वर्षों से लंबित राजस्व वादों के निस्तारण में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विगत एक माह में 05 वर्ष पुराने कुल 490 राजस्व वादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। समीक्षा के दौरान पाया गया कि 05 वर्ष से अधिक समय से लंबित कुल 939 प्रकरणों में से 225 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी एवं अन्य मजिस्ट्रेट स्तर पर 53, तहसील सदर में 39, सोहावल में 10, बीकापुर में 64, मिल्कीपुर में 54 तथा रुदौली में 05 वादों का निस्तारण शामिल है।

राजस्व वादों का निस्तारण इसी प्रकार 03 वर्ष से अधिक समय से लंबित 2018 ...