बरेली, अप्रैल 2 -- प्रदेश में 14 वर्षीय किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाने में एक महीने बाद भी बरेली जनपद प्रथम स्थान पर है। प्रदेश में अब तक एचपीवी टीकाकरण के कुल 2559 टीके लगाए जा चुके हैं। इस सूची में बरेली के बाद 426 टीके लगाकर मुरादाबाद दूसरे स्थान पर है। वहीं बरेली मंडल में अन्य जिलों की स्थिति बेहतर नहीं है। देश में 28 मार्च से राजस्थान के अजमेर से एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इसी दिन लखनऊ में भी टीकाकरण की शुरुआत हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक कुल 2559 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है। इसमें बरेली जिला पहले स्थान पर है। बरेली में अब तक कुल 791 टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के शुभारंभ के समय बुधवार को पांच किशोरिय...