फतेहपुर, जनवरी 29 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना के नरैनी गांव निवासी भेड़ पालक देवराज पाल के पास करीब एक सैकड़ा भेड़ थी। जिनको बीते 22 दिसंबर को देवराज गांव किनारे खेतों में बैठाए थे तभी चोर 20 भेड़ चोरी कर ले गए थे। जिनकी देवराज ने काफी खोजबीन की परंतु कोई पता नहीं चला। एक महीने बाद अब पुलिस ने मामले में चोरों के विरुद्ध भेड़ चोरी का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि जल्द खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...