अलीगढ़, जून 26 -- दादाें, संवाददाता। थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव कल्यानपुर भागीरथी निवासी पीड़िता सुमन देवी पत्नी चन्द्रकेश के साथ घर में घुसकर की गई मारपीट के आराेप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक महीने बाद मुकदमा दर्ज जाच शुरू। पीड़िता ने बताया। कि बीते 24 मई को दोपहर के समय मेरे ससुर भजन लाल के साथ मै अपने खेत में पानी लगाने के लिए गये थी। तभी हमारे खेत मे गांव के ही डा. झब्बू पुत्र रघुवर व अवधेश पुत्र झब्बू दौना ने पानी निकालने को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद शाम को डा. इब्बू , अवधेश, प्रवेश, धर्मेश, सतनेश देवी पत्नी अवधेश कुमार घर के अन्दर घुस आये और मेरे ससुर भजन लाल को लाठी डण्डो से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची 112 नं. पुलिस ने मुझे व मेरे ससुर को सीएचसी बिजौली भेजा। वहां हालात खराव हाेने पर दीन...