नई दिल्ली, जून 6 -- शेयर बाजार में लिस्टेड पावरिका लिमिटेड ने अमेरिका की एनर्जी कंपनी-जीई वर्नोवा के साथ एक बड़ी डील की है। इसके तहत, गुजरात में एक परियोजना के लिए 28 पवन चक्कियों की आपूर्ति के लिए रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी पावरिका लिमिटेड के साथ एक समझौता किया गया है। जीई वर्नोवा ने कहा कि इस डील के तहत गुजरात के बोटाद विंड एनर्जी परियोजना में पवन चक्कियों की आपूर्ति किए जाने के साथ उनकी स्थापना की जाएगी।क्या कहा कंपनी ने? पावरिका लिमिटेड ने कहा- यह परियोजना भारत के बाजार में जीई वर्नोवा की 3.8 मेगावाट क्षमता वाली पवन चक्की की शुरुआत का संकेत देती है। यह कंपनी की रणनीति की अहम उपलब्धि है, जिसके तहत वह दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते रिन्यूएबल एनर्जी बाजारों में से एक भारत में अपने जमीनी विंड एनर्जी पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है।" पावरिका लि...