गुड़गांव, मार्च 5 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के प्राचीन शीतला माता मंदिर में एक महीने तक चलने वाला चैत्र मेला गुरुवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ को लेकर पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। यह मेला तीन अप्रैल तक चलेगा। पहले दिन करीब सात हजार लोगों ने माता के दर्शन किए। मंदिर का व्यवस्था देखने वाले पंडित देवानंद शास्त्री ने बताया कि चैत्र मेला तीन अप्रैल तक चलेगा। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। इस बार माता का दरबार खास बनाने के लिए प्लास्टिक के फूलों का प्रयोग किया जा रहा है। इसमें फूलों का डमरू, ओम, जयमाता दी, गणेश समेत अन्य बनाया जाएगा।सेल्फी के लिए प्वाइंट बनायामाता के प्रवेश गेट से लेकर दरबार तक की गैलेरी को रंग-बिरंग कपड़ों से सजाया गया। छांव के लिए गैलेरी के ऊपर पर्दे और लाइटों की...