फरीदाबाद, जुलाई 1 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में एक महीने के ग्रीष्म अवकाश के बाद बुधवार को स्कूलों में फिर से रौनक लौट आई। सुबह के समय स्कूल खुलने के साथ ही शहर की सड़कों पर एक बार फिर स्कूल वैन और बसें दौड़ती नजर आईं। लंबे अवकाश के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों में उत्साह देखने को मिला। स्कूल परिसरों में छात्रों की चहल-पहल रही और शिक्षक भी नए सत्र की शुरुआत को लेकर तैयार नजर आए। एक जून से स्मार्ट सिटी के स्कूल मैदान और अस्थायी अड्डे सूने पड़े थे। वहीं सुबह और शाम को बच्चे क्रिकेट सहित अन्य खेल खेलते हुए दिखाई देते थे। वहीं कई बच्चे अपने अभिभावकों के साथ ठंडे स्थानों पर घूमने गए थे। अब उनका लौटना शुरू हो गया है। वहीं एक जुलाई बुधवार को स्मार्ट सिटी के स्कूल खुल गए। सुबह के समय शहर के विभिन्न इलाकों में स्कूल जाने वाले बच्...