एक महीने की किस्त रुकने पर खूब पीटा, खून निकलवाकर बेचा, लखनऊ में सनसनीखेज वारदात
लखनऊ (निगोहां), सितम्बर 15 -- राजधानी लखनऊ में मोबाइल फोन की एक महीने की किस्त रुकने पर फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों ने निगोहां के राजाराम खेड़ा पुरहिया गांव निवासी युवक को अगवा कर लिया। रुपयों की वसूली के लिए एजेंट उसे ब्लडबैंक ले गया। एक यूनिट खून निकलवाकर बेच डाला। बंधक बनाकर पीटते रहे। घरवालों को फोन कर धमकाया, जान से मारने की धमकी दी। किस्त के 2799 रुपये खाते में मंगवाए। इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस ने अपहर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित परिवार ने सोमवार को डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक से मिलकर अपनी व्यथा बताई। डीसीपी ने थाने के पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। देर शाम पीड़ित के भाई राजकुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.