प्रयागराज, सितम्बर 20 -- प्रयागराज। प्रयागराज में रिंग रोड के अंतर्गत दूसरे चरण में गंगा पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज का कार्य अभी एक महीने तक और ठप रहेगा। मानसून के सीजन में गंगा में बाढ़ आने से जुलाई से निर्माण कार्य बंद किया गया था। अब जलस्तर भले ही कम हो गया है लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) प्रयागराज के अधिकारियों ने बीस अक्तूबर के बाद स्थिति का आकलन करने के बाद ही दोबारा कार्य शुरू कराने पर निर्णय लेंगे। दूसरे चरण में नीबीं कला, छतनाग से सरस्वती हाईटेक सिटी के बीच 3100 मीटर लंबाई का ब्रिज बनाया जा रहा है। जिसकी गंगा के हिस्से में 2100 मीटर लंबाई का केबल ब्रिज शामिल है। जोकि तीस पिलर पर बन रहा है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में इन पिलरों पर सुपर स्ट्रक्चर रखने का कार्य आरंभ होना था लेकिन गंगा-यमुना में जलस्तर बढ़ने पर दस जुलाई...