एक महीना बाद भी देवघर गये लड्डू का पता नहीं
बिहारशरीफ, सितम्बर 10 -- हरनौत में अनहोनी की आशंका से चिंता में है परिवार बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरनौत बाजार का नियामतपुर मोहल्ला निवासी बृज जमादार का 30 वर्षीय पुत्र लड्डू कुमार करीब एक महीना पहले डाक कांवर लेकर देवघर गया था। अभी तक वह वापस नहीं लौटा है। उसका कुछ अता-पता भी नहीं है। परिजन अनहोनी की आशंका में चिंतित हैं। वह ठेला पर सब्जी बेचता था। पत्नी सहजीरा देवी ने बताया कि आठ अगस्त को घर से निकले थे। उनके साथ आसपास के 11 अन्य लोग भी गये थे। शाम को उन्होंने बख्तियारपुर से फोन कर बताया था कि ट्रेन पर बैठ गये हैं। उसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है। उनके पास अपना मोबाइल नहीं था। खोजबीन में परिजनों को पता लगा कि सुल्तानगंज से जल लेकर निकला था। एक वीडियो भी मिला है। इसके अलावा उसका कोई और सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने डीएसपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.