जहानाबाद, जून 13 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाने के पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि जानकीकुंज गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास मामले में तपेश्वरी देवी नामक महिला को गिरफ्तार किया गया है। वहीं रतनी से वारंटी संजय मांझी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों लोग से पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- आठ भट्ठियों को तोड़ तीन हजार किलो से अधिक जावा महुआ किया नष्ट यह भी पढ़ें- हत्या के प्रयास मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...