सिमडेगा, अप्रैल 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बांसजोर ओपी की पुलिस ने अवैध रूप से गांजा की तस्करी करने के आरोप में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता आयोजित कर एसडीपीओ बैजु उरांव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राउरकेला से सिमडेगा के रास्ते एक कार में गांजा लेकर जाया जा रहा है। इसी सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें एक काले रंग की होंडा सिटी कार पुलिस को देखकर भागने लगी। गश्ती पुलिस के द्वारा कार का पीछ़ा कर उसे रोक कर जांच की गइ्र। जांच के क्रम में पुलिस को 14 पैकेट गांजा लगभग 28 किलो बरामद किया। मौके पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आने वाले आरोपियो में एक महिला अर्पणा मंडल सहित अभिषेक कुमार और राहुल कुमार सिंह शामिल है। ...