मोतिहारी, सितम्बर 19 -- हरसिद्धि एक संवाददाता ओल्हा मेहता टोला पंचायत के रामपुरवा गांव में शुक्रवार की रात हरसिद्धि पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला समेत चार को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की गिरफ्तार शराब कारोबारी मे चिंता देवी जेड आलम ग्राम मानिकपुर रामजी माझी और नगीना माझी ग्राम मेहता टोला शामिल है।सभी शराब बिक्री का काम करते है। सभी को बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...