रिषिकेष, मार्च 25 -- नशा तस्करी में संलिप्त एक महिला समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पन्नालाल निवासी गुलरानी फार्म, गुमानीवाला, मुकेश निवासी शिवाजीनगर, ऋषिकेश, ललित कश्यप निवासी गोविंदनगर, ऋषिकेश और माया निवासी बंगाली बस्ती, ऋषिकेश के रूप में हुई है। एसएसआई भारत सिंह ने बताया कि आरोपियों को देसी और अंग्रेजी शराब के पव्वों के साथ पकड़ा गया है। तलाशी में ट्रैटा पैक भी मिले हैं। आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस नशा तस्करी की रोकथाम को क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चला रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.