नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- बागपत/चांदीनगर, हिन्दुस्तान संवाद। बागपत जिले के कहरका गांव में उस समय दहशत फैल गई जब एक मकान से लगातार कोबरा सांप निकलने शुरू हो गए। परिवार ही नहीं कोबरा सांप निकलने की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जिस घर में कोबरा निकले, वहां का परिवार रातों को जागकर पिछले तीन दिनों में करीब 30 सांपों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वा चुका है। इसके बाद भी मकान में सांपों के निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। परेशान होकर परिजनों ने मकान में खुदाई कराई तो वहां का नजारा हैरान कर देने वाला था। दावा है कि खुदाई के दौरान जमीन से सांपों के 100 से अधिक अंडे मिले हैं। अब रोजाना छोटे छोटे सांप निकल रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर चुकी है। चांदीनगर के गांव कहरका निवासी कपिल त्यागी...