आगरा, अप्रैल 22 -- भीषण गर्मी में दूरदराज से आने वाले वादकारियों को परेशानी न हो, इसे देखते हुए मई और जून माह में अदालतों का समय भी बदल जाएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर एक मई से 30 जून तक अदालतों का समय सुबह सात से एक बजे तक रहेगा। इस संबंध में जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने आदेश पारित किए हैं। दो माह मई और जून में अदालतें प्रात:कालीन रहेंगी। एक मई से जनपद न्यायालय स्थित सभी न्यायालय, रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत, सिविल जज जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट फतेहाबाद, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन फतेहाबाद व ग्राम न्यायालय तहसील किरावली, खेरागढ़, एत्मादपुर एवं बाह स्थित न्यायालय में सुबह सात से एक बजे तक मुकदमों की सुनवाई होगी। वहीं, कार्यालयों का समय सुबह 6:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। लंच सुबह 10:30 से 11 बजे तक रहेगा। उधर, आदेश की प्...