आजमगढ़, अप्रैल 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। सठियांव चीनी मिल एक मई से गन्ना की फसल का सर्वे शुरू करेगी। मिल की ओर से सर्वेक्षण कार्य करने के लिए समिति का गठन कर लिया गया है। सर्वेक्षण टीम जीपीएस के माध्यम से गन्ना के खेतों का सर्वेक्षण करेगी। एक मई से सर्वे का काम शुरू होगा, जो आगामी 30 जून तक चलेगा। मिल की ओर से सर्वे टीम को प्रशिक्षण देने का काम पूरा कर लिया गया है। गन्ना सर्वे के लिए सठियांव और बूढ़नपुर समिति में कुल 17 अस्थाई सर्किल बनाई गई है। पर्यवेक्षक किसानों के खेत पर जाकर गन्ना खेत का सर्वे करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...