एक मई को बुद्ध पूर्णिमा पर मनेगा ज्ञान दिवस
बिहारशरीफ, अप्रैल 29 -- नालंदा, निज संवाददाता। नालंदा के भिक्खु जगदीश कश्यप पथ स्थित स्मृति परिसर में एक मई शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ज्ञान दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। शैक्षणिक विकास संस्थान एवं उदंतपुरी वर्चुअल बौद्ध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान उदंतपुरी वर्चुअल बौद्ध विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाएगा। डॉ. गोपाल शरण सिंह ने बताया कि समारोह में पुस्तक प्रदर्शनी, पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन, सत्य कथा वाचन और पौधारोपण जैसे विविध कार्यक्रम शामिल होंगे। (नालंदा से प्रमोद चंद्र झा)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.