देहरादून, अप्रैल 27 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस(एटक) की ओर से एक मई को श्रमिक दिवस पर गांधी पार्क से रैली निकाली जाएगी। रविवार को उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यालय ईसी रोड में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में ये निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता कामरेड आरपी बडोनी ने की। जबकि संचालन जिला मंत्री अनिल उनियाल ने किया। बैठक में तय किया गया कि एक मई को शाम 4:30 बजे गांधी पार्क में विभिन्न संगठनों के श्रमिक एकत्रित होंगे। इसके बाद रैली के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा।प्रांतीय महामंत्री अशोक शर्मा ने केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि श्रमिक अधिकारों पर लगातार हमला किया जा रहा है। होटल वर्कर्स यूनियन के धर्म...