आगरा, अप्रैल 26 -- एक मई को गौतम बुद्ध जयंती मनाई जाएगी। तैयारियों को लेकर अनुयायियों ने बैठक की। सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई गई। आशीष प्रिन्स ने जानकारी दी। पूर्वोदय बुद्ध विहार, चक्कीपाट में धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। बाहरी जनपदों से भी श्रद्धालु आएंगे। सुबह भगवान बुद्ध की शोभायात्रा निकाली जाएगी। पूज्य बौद्ध भिक्षु पूजा-अर्चना कर शुभारंभ करेंगे। समापन पर सभा होगी। इसमें भिक्षु और विद्वान बुद्ध के सिद्धांत, शांति और अहिंसा पर विचार रखेंगे। रात में भव्य झांकी होगी। शीलानन्द, मीरा देवी, रिंकू मौर्य, आशीष प्रिंस, राहुल वरुण, विजय उर्फ पप्पू, अमर सिंह आदि उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- चित्रांकन प्रतियोगिता में 500 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा यह भी पढ़ें- महात्मा बुद्ध के संदेश और मजदूरों के सम्मान से गूंजेगा बिहिया

हिंदी...