भभुआ, जून 4 -- पांच जून को लिच्छिवी भवन में आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम हरित विकास, जल संरक्षण और जन-जागरूकता पर होगी चर्चा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को लिच्छिवी भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सहभागिता रहेगी। वह एक मंच से पर्यावरण का संदेश देंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार की ओर से सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और शिक्षिकाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही विद्यालयों के बच्चों को भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सूचित करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- एक मंच से पर्यावरण संरक्षण का शि...