झांसी, जुलाई 13 -- झांसी,संवाददाता। प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र में कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कैपेसिटी बिल्डिग प्रोग्राम आज करेगी। इसमें एक ही मंच पर एफपीओ और उत्पादक के साथ निर्यातक रहेंगे। इससे कृषि उद्यमियों की क्षमता बढ़ाने की तैयारी है। प्रदेश सरकार कृषि उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करने के मकसद से उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति 2019 के उद्देश्यों को ध्यान में रखकर झांसी में एक कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम आयोजित कर रही। कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम में किसान उत्पादक संगठनों, व्यापारियों, उत्पादकों, निर्यातकों, कृषि उद्यमियों एवं कृषि आधारित उद्यमों से जुड़े विभिन्न हितधारकों की भागीदारी रहेगी।उत्तर प्रदेश सरकार का कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग यह विशेष कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग म...