पीलीभीत, फरवरी 16 -- पीलीभीत। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उप्र के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन एक साथ आए है। सुप्रीम कोर्ट ने उप्र में 27 जुलाई, 2011 से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने हेतु टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें प्रदेश और देश के शिक्षकों में रोष व्याप्त है एवं आन्दोलनरत हैं। 15 फरवरी को उप्र के चारों मान्यता प्राप्त संगठनों की बैठक शिक्षक भवन लखनऊ में बुलाई गयी। इसमें पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े और चर्चा की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री उमेश गंगवार ने बताया कि टेट प्रकरण में उत्तर प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त संगठन आए एक मंच पर आ गए है। अब पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.